तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 2 गंभीर रूप से घायल..

(रायपुर ब्यूरो) : नाबालिकों के परिजनों और गैर ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी घातक होते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के कमल विहार चौकी थाना टिकरापारा के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र कमल विहार में एक दो पहिया पर वाहन सवार नाबालिकों के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक की मृत्यु हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गये है।
दुर्घटना में मृतिका आलिया खान पिता रमजान खान उम्र 18 साल साकिन चौरसिया कॉलोनी थाना टिकरापारा
1 घायल आलिया खान पिता इमरोज़ खान उम्र 14 वर्ष चौरसिया कॉलोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा
2 घायल बुशरा खान पिता अलाउद्दीन खान उम्र 17 वर्ष साकिन चौरसिया कॉलोनी।
दुर्घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वाहन चलाने वाले की लापरवाही से दुर्घटना हुई है और एक की अकाल मौत हो गई।




