देश

JNU प्रोफेसर समेत इतने लोगो को CBI ने किया गिरफ्तार..

भ्रष्टाचार पर सीबीआई का वार लगातार जारी है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में शनिवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ) के कुलपति और दो अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement

सीबीआई ने कहा कि केएलईएफ के अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण, एनएएसी के पूर्व उप सलाहकार एल मंजूनाथ राव, बेंगलुरु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एम. हनुमंथप्पा और एनएएसी के सलाहकार एम एस श्यामसुंदर का नाम भी बतौर आरोपी एफआईआर में दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि एनएएसी इंस्पेक्शन कमेटी के सदस्यों को (ए++) ‘एक्रेडिटेशन’ (मान्यता) के लिए रिश्वत देने में कथित संलिप्तता के लिए केएलईएफ के कुलपति जी.पी. सारधी वर्मा, केएलईएफ के उपाध्यक्ष कोनेरू राजा हरीन, केएल विश्वविद्यालय, हैदराबाद परिसर के निदेशक ए. रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है।

एजेंसी ने नैक की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष समरेंद्र नाथ साहा को भी गिरफ्तार किया है, जो रामचन्द्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं।

Related Articles

Back to top button