मुंगेली

स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली। स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को एसीबी ने 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ललित सोनवानी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम ने तखतपुर के रियांश होटल के पास आरोपी को पकड़ लिया।

Advertisement

बृजेश ने ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के एवज में 61 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से पहले ही 7 हजार रुपये ले चुका था। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मुंगेली में बीते सात महीनों में एसीबी की छठवीं बड़ी कार्रवाई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button