बिलासपुर

नदी में तैर रहा था हाथ, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अरपा नदी में बने पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ तैरता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बेलगहना स्थित अरपा नदी के पुल के नीचे स्थानीय लोगों ने नदी में एक कटा हुआ हाथ तैरते देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल यह हाथ किस व्यक्ति का है और यह नदी में कैसे पहुंचा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Advertisement

पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले को हत्या और अन्य संभावित एंगल से जोड़कर जांच कर रही है। फिलहाल कटे हाथ को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button