गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, कई घायल, चालक फरार

(शैलेश सोनी) : पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार महिंद्रा वाहन क्रमांक CG10BY7993 ने सवारियों से भरे ऑटो क्रमांक CG31C5718 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और महिंद्रा वाहन भी पलट गया।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण बनी महिंद्रा वाहन का चालक प्रद्युम्न तिवारी, निवासी नूतन कॉलोनी पेंड्रा, घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच और फरार चालक की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button