छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राज्यपाल रामेन डेका ने किया ध्वजारोहण

रायपुर – गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल रामेन डेका ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान परेड ग्राउंड राष्ट्रभक्ति के माहौल में नजर आया।

Advertisement

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल रामेन डेका ने भव्य परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और परेड कमांडर आदित्य कुमार मौजूद रहे।

Advertisement

परेड में विभिन्न पुलिस और अर्धसैनिक टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया और अनुशासन व एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया, राज्य स्तरीय इस मुख्य आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Back to top button