देश

दिल्ली के 553 मोहल्ला क्लीनिक पर सरकार का बड़ा फैसला, 30 दिन में बन जाएंगे आरोग्य मंदिर

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली की 553 मौजूदा मोहल्ला क्लीनिकों को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यू-एएएम) में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 30 दिनों का लक्ष्य रखा गया है यानी 30 दिनों के भीतर दिल्ली के 553 मोहल्ला क्लानिक आरोग्य मंदिर में बदल जाएंगे।

Advertisement

दिल्ली में सरकार बनने के बाद से मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदले जाने की खबरें थी। राजौरी गार्डन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कहा था कि मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखा जाएगा, ताकि वे लोगों की सेवा के वास्तविक केंद्र बन सकें।

Advertisement

Related Articles

Back to top button