छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेट्स फैक्ट्री ध्वस्त की, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा – सुरक्षा बलों ने मेटागुड़ा इलाके में माओवादियों की ऑर्डिनेट्स फैक्ट्री को ध्वस्त कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, निर्माण उपकरण और मशीनें बरामद की हैं।

Advertisement

माओवादी यहां बड़े आकार के BGL लांचर तैयार कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार हो रहे ऑपरेशनों के चलते उनका यह मंसूबा पूरा नहीं हो सका।

Advertisement

एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बड़ी उपलब्धि मान रही हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से नक्सलियों का दायरा तेजी से सिमट रहा है और उनकी गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है।इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों का मनोबल और ज्यादा ऊंचा हो गया है, वहीं माओवादियों पर दबाव और अधिक बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button