महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गजानन ताइक्वांडो क्लब का शानदार प्रदर्शन

बोकारो, झारखंड में आयोजित प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गजानन ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में क्लब के कुल 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
पदक विजेता खिलाड़ियों में अलबीना शकील और कशफ शकील ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अनुष्का चौकसे और रिया पांडे ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अस्मी नंदा ने कांस्य पदक जीतकर क्लब का मान बढ़ाया।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, तकनीकी कौशल और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लब और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
इस शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य ने चैम्पियनशिप में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।गजानन ताइक्वांडो क्लब ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




