तखतपुर में बाघ का आतंक: किसान पर किया हमला, हालत गंभीर….

(शील पाठक) : बिलासपुर/तखतपुर के ग्राम कठमुंडा मे खेत में पानी डालने जा रहे किसान के ऊपर शेर ने हमला कर दिया. ग्रामीणों की मदद से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, .शेर के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची,गांव में शेर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक जंगल की ओर न जाने की अपील की है।
ग्राम कठमुण्डा में गुरुवार सुबह खेत में पानी डालने जा रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान को तखतपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
घायल किसान शिवकुमार जायसवाल गांव के
राजू सिंह ठाकुर के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया पर लेकर खेती-बाड़ी कर रहा था, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब वह रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था , तभी पुलिया के पास झाड़ियों में छिपे बाघ की दहाड़ सुनाई दी। जैसे ही उन्होंने पलटकर देखा, बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में शिवकुमार जायसवाल के पैर, हाथ और सिर पर गंभीर चोेंटे आई है। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह किसान को बचाया और तत्काल तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र शुक्ला ने टाइगर बाइट की पुष्टि की और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक जंगल की ओर न जाने की अपील की है।




