बिलासपुर

SSP की पहल के बाद,सड़क हादसे में मृत हुए आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सड़क दुर्घटना में शहीद हुए आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।आरक्षक 558 रामनारायण सिंह, जो रक्षित केन्द्र में पदस्थ थे, दिनांक 5 अप्रैल 2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी में एक सड़क दुर्घटना में मृत हो गए थे। घटना के बाद थाना कोनी में मर्ग दर्ज कर विवेचना की गई थी

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस विभाग द्वारा मिलकर आरक्षक की मृत्यु के बाद उनके नॉमिनी को दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत बीमा राशि देने की प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह के निर्देशन में कार्यालय पुलिस अधीक्षक के वेतन शाखा प्रभारी ने सभी आवश्यक दस्तावेज़ एकत्र कर भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय किया।

Advertisement

 

आरक्षक की पत्नी, पूनम सिंह ठाकुर, और पुत्र सुरेन्द्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बैंक के शाखा प्रबंधक के हाथों 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।यह राशि न केवल मृत आरक्षक के परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का साधन है, बल्कि पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और अपने कर्मियों के प्रति जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button