देश

कोहरे का कहर: बस-कार की भीषण टक्कर, चार की मौत

पंजाब में कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसी बीच होशियारपुर–दसूया रोड पर घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता की वजह से एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

इस हादसे में कार सवार एक ही गांव के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और सड़क पर दृश्यता का बेहद कम होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि सर्दी और कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button