देश

पूर्वोत्तर के 4 राज्यों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही..

Advertisement

चक्रवात रेमल की वजह से पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्य प्रभावित हुए हैं. मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, असम और मेघालय में तबाही जैसे मंजर हैं. मणिपुर (Manipur) की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं.।

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. इसके बाद इलाके के लोगों ने कम्युनिटी हॉल में शरण ली है.

अधिकारियों ने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाकों सहित कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ की खबर है. लगातार बारिश के कारण इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबाम और लैरीयेंगबाम लेइकाई इलाकों के पास इंफाल नदी का किनारा टूट गया है और कई इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, “कई इलाकों में नदी के किनारे के बांध टूटने के कारण नागरिक और पशु प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार के अधिकारियों, सुरक्षा और NDRF कर्मियों और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है.

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि इंफाल और सिलचर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 37 पर स्थित इरांग बेली पुल ढह गया, जिससे सड़क संपर्क बाधित हो गया.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, सोनितपुर के ढेकियाजुली में एक स्कूल बस पर पेड़ की टहनी गिर गई, जिससे 12 छात्र घायल हो गए. मोरीगांव में अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. मुख्मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button