देश

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट को इस विधानसभा से बनाया गया प्रत्याशी…..

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। राज्य की सभी 90 सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा।

Advertisement

कांग्रेस की 31 उम्मीदवारों के नामों वाली सूची में आज ही पार्टी में शामिल हुईं विनेश फोगाट को जुलाना सीट से मैदान में उतारा गया है

Advertisement

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, कालका से प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहबाद से राम करण को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

सोनीपत विधानसभा सीट से सुरेंद्र पंवार, गोहना से जगबीर सिंह मलिक, बरोदा से इंदुराज सिंह नरवाल को टिकट दिया गया है। रोहतक से भरत भूषण बत्रा, बहादुरगढ़ से रजिंदर सिंह जून, बादली से कुलदीप वत्स को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Articles

Back to top button