छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी आग

डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर शाम को अचानक आग लग गई। पहाड़ी के घने जंगलों में लगी आग से दूर-दूर तक धुआं फैल गया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले पहाड़ी पर तेज चमक दिखाई दी। बाद में वहां आग की लपटें उठती देखी गईं। आग इतनी बड़ी है कि शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही है।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button