गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक पर FIR, स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को ले गया अपने घर.

(शैलेश सोनी) : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक शिक्षक पर अपनी ही छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने का आरोप लगा है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

Advertisement

​स्कूल छोड़ने के बहाने घर ले जाने का आरोप : ​पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुरानी बस्ती पेंड्रा वार्ड क्रमांक-03 के एक निवासी ने बताया कि उनकी पुत्री 15 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा मिले। शिक्षक ने छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले लिया।

Advertisement

​आरोप है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय सीधे अपने घर ले गए, जहां उस वक्त कोई दूसरा मौजूद नहीं था। शिकायत के मुताबिक, छात्रा को दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रखा गया। छात्रा द्वारा लगातार घर जाने की जिद करने के बाद शिक्षक ने उसे आधे रास्ते तक लाकर छोड़ा। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

 

​पुलिस ने शुरू की विवेचना, गिरफ्तारी पर संशय : ​घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पेंड्रा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब छात्रा के बयान और गवाहों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button