छत्तीसगढ़
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा – बस्तर में अब गोलियों की गूंज नहीं, स्कूलों की घंटियां और मांदर की थाप सुनाई देती हैं

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज विधानसभा में “प्रगति का बजट” पेश किया। इस बजट में उन्होंने बस्तर क्षेत्र में होने वाली सकारात्मक बदलावों को उजागर करते हुए कहा कि अब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, बल्कि स्कूलों की घंटियां और मांदर की थाप सुनाई देती है। साथ ही, उन्होंने बस्तर ओलंपिक और योग शिविर के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की घोषणा की है।
बस्तर ओलंपिक और योग शिविर का आयोजन, यह सुनिश्चित करेगा कि युवाओं को खेलने और अपनी शारीरिक क्षमता को विकसित करने के अवसर मिलें। इसके अलावा, क्षेत्र में शांति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।




