नारायणा, चैतन्य टेक्नो समेत दो दर्जन स्कूलों मे फीस और नियमों की होगी पड़ताल,सीबीएसई स्कूलों के लिए जांच टीम गठित

बिलासपुर। (उषा सोनी) : सीबीएसई से संबद्ध निजी विद्यालयों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई थी , जिसमें जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अब जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टर के निर्देश पर इन विद्यालयों की जांच के लिए टीम का गठन किया है जो संबंधित स्कूल में जाकर सभी मापदंडों की जांच करेगी। जांच टीम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ प्राचार्यो को शामिल किया गया है। यह टीम क्षेत्र के सूचीबद्ध स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी को देंगे।
बैठक में अधिकारियों को विशेष रूप से यह जांच करने को कहा गया कि इन स्कूलों द्बारा छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियम 2020 के प्रावधानों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसके तहत फीस निर्धारण, अतिरिक्त शुल्क वसूली तथा अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव जैसे मामलों की जांच की जाएगी।इसके अलावा विद्यालय परिसर के मुख्य द्बार पर मान्यता संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देशों के पालन की भी जांच होगी। अधिकारियों को यह देखने को कहा गया है कि स्कूलों ने मान्यता कोड, मान्यता प्रमाण पत्र तथा किस बोर्ड से संबद्धता है, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की है या नहीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के फोटोग्राफ भी देने होंगे।
जांच का एक महत्वपूर्ण बिदु यह भी रहेगा कि कहीं स्कुल प्रबंधन विद्यार्थियों और पालकों को पुस्तकें, ड्रेस या अन्य शैक्षणिक सामग्री किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए मजबूर तो नहीं कर रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलने पर संबंधित स्कुल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में सीबीएसई से संबद्ध लगभग 27 स्कूल है। डीईओ विजय टांडे द्बारा बनाई गई जांच टीम और स्कूल का विववरण इस प्रकार है।
1- रीता तिवारी प्राचार्या शा उमा विद्यालय कुदुदंड , भानूभारती यादव शा उमा विद्यालय मंगला विकासखंड बिल्हा।
इन स्कूलों का निरीक्षण और करेंगे जांच
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल तोरवा बिलासपुर। सेंट यूजीन इंग्लिश मिडियम स्कूल मुढ़ीपार, सेंट विसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंट जेवियर सकूल व्यापार विहार।
जांच टीम
2- शिवराम टंडन बीईओ मस्तुरी विकासखंड, सीमा चंदेल प्राचार्य शा हाइस्कूल वेदपरसदा, अनिल साहू प्राचार्य शा बालक उमा विद्यालय
इन स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
बालभारती पब्लिक स्कूल सीपत और संदीपनी पब्लिक सकूल पेंड्री।
जांच टीम
3- मुकेश अग्रवाल सहायक बीईओ बिल्हा, अर्चना शर्मा प्राचार्या शा उमा विद्यालय कोनी विकासखंड बिल्हा
इन स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
एमजीएम इंग्लिश मिडियम स्कूल बिलासपुर, मॉडल एंड मोरल एकेडमिक पब्लिक स्कूल परसदा, मॉडल एजूकेशन , मदर्स प्राइड वर्ल्ड सकूल बोदरी चकरभाठा
जांच टीम
4- मोहन पटेल प्राचार्या शा उमा विद्यालय राजेंद्रनगर, सुनीता ध्रुव सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा।
इन स्कूलों की करेंगे जांच
नारायणा ई टेक्नो स्कूल, अचीवर्स पब्लिक स्कूल गतौरी , अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर, बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल मोपका, ब्रिलीयंट पब्लिक स्कूल बहतराई, कोलोनल एकेडमी रेडी एजूकेशन मंगला और होलीक्रास सेकेंडरी स्कूल लालखदान
जांच टीम
5- कमलेश बैरागी बीईओ तखतपुर विकासखंड
डॉ. पुष्पा अवस्थी शाउमा विद्यालय गनियारी, भागबली जोशी प्राचार्य शाउमा विद्यालय भरनी, आरके चंद्रकांत प्राचार्या शा उमा विद्यालय मुरू बिवकासखंड तखतपुर
इन स्कूलों का करेंगे निरीक्षण
श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल उसलापुर, नार्थ ईस्टनã पब्लिक स्कूल तखतपुर, पीएस एमएस द जैन इंटरनेशल, सेंट जेवियर स्कूल भरनी, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी विजड्रम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल जरौंधा।




