देश

बहराइच हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर….

यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है, दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे, आरोपियों के नाम सरफराज और तालिब है, पुलिस के साथ दोनों की मुठभेड़ हुई हैं।

Advertisement

बता दें कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

Advertisement

भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button