छत्तीसगढ़

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर….

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक और बड़ी मुठभेड़ की खबर निकलकर आ रही है। बताया जा रहा है कि, पिछले कई घंटों से डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इस आरेशन में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों के बटालियन इलाके में धावा बोल दिया है। सुरक्षाबलों की नक्सलियों से कई बार मुठभेड़ होने की सूचना है। यह भी कहा जा रहा है कि, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने वाली है। पुलिस की ओर से भीषण मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि की गई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button