छत्तीसगढ़
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात

रायपुर – पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
अरुण देव सिंह गौतम 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।




