छत्तीसगढ़

सब्बल मारकर बड़े भाई की हत्या,पैसों को लेकर हुआ था विवाद..

Advertisement

दुर्ग के बोरी क्षेत्र में एक युवक ने अपने बड़े भाई की सब्बल मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रुपए चोरी को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही लिटिया सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

घटना मंगलवार सुबह की है। लिटिया सेमरिया चौकी क्षेत्र में टेमरी गांव के रहने वाले संजय देशलहरे और उसके छोटे भाई नेतू राम देशलहरे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान संजय ने घर के बाहर पड़े सब्बल से नेतू राम के पैर पर हमला कर दिया।

हमले से नेतू राम गुस्सा हो गया। उसने संजय से सब्बल छीनकर उसी पर हमला कर दिया। सब्बल का वार से संजय ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी नेतू राम ने घर से बाहर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी।

आसपास लोगों की भीड़ हो गई। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में लिटिया सेमरिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस बीच SDOP संजय पुंडीर भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button