छत्तीसगढ़

राज्य सरकार ने महादेव सट्टा एप की जांच CBI को सौंपी…..

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प घोटाले की जांच CBI को सौंप दी गई है। इसको लेकर बाकायदा सीबीआई द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस मामले को लेकर सूबे के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी थानों में दर्ज 70 केसों को CBI को सौंपा गया है। इस मामले में अब कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी और विदेशो में जो लोग है उनको लाने की कोशिश होगी।

Advertisement

राज्य में पांच साल बाद सीबीआई की एंट्री छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सीजीपीएससी 2021 की भर्ती की जांच से हुई है। इसके अलावा बिरनपुर हिंसा मामले में भी सीबीआई पहले से ही जांच कर रही है। महादेव एप घोटाले की यह तीसरी सीबीआइ जांच होगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button