छत्तीसगढ़

ईडी की बड़ी कार्यवाई, आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल की 61 करोड़ की संपति अटैच

रायपुर – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले मामले में भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई ईडी की चल रही जांच का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Advertisement

ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि चैतन्य बघेल कथित शराब सिंडिकेट के शीर्ष पर सक्रिय भूमिका में थे। इस संबंध में एजेंसी ने उनकी कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है।

Advertisement

कुर्क की गई संपत्तियों में 364 आवासीय भूखंड और कृषि भूमि शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 59.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, 1.24 करोड़ रुपये मूल्य के बैंक बैलेंस और सावधि जमा (एफडी) को भी ईडी ने कुर्क किया है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई आबकारी घोटाले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ी कड़ी के तहत की गई है। एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों की खरीद कथित रूप से घोटाले के धन से की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button