छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम….गर्मी से मिलेगी राहत

Advertisement

Advertisement

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है. शनिवार को सुबह से तेज धूप थी. दोपहर के बाद बादल छाने लगे. अनुमान है कि आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश होगी. प्रदेश में हफ्तेभर से तापमान तेजी से बढ़ रहा था.

मध्य छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. शनिवार को मौसम में बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में था.


राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिरा है. शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस था. नमी 51- 34 प्रतिशत तक थी और हवा 4 प्रति किलोमीटर प्रतिघंटा थी. शाम 5.30 बजे तक यहां 60 फीसदी बादल छाए हुए थे.

पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button