छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज तड़के छापेमारी की कार्रवाई की।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में बहुचर्चित शराब घोटाले से संबंधित बताई जा रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब ईडी ने भूपेश बघेल से जुड़े परिसरों पर छापा मारा हो। इससे पूर्व मार्च 2025 में भी उनके निवास पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई थी।

फिलहाल ईडी की टीम भिलाई स्थित उनके आवास पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button