बिलासपुर

बुलडोजर के डर से खुद से तोड़ रहे मकान…..

(दिलीप जगवानी/राजा खान) : बिलासपुर – ड्रील मशीन और हधोड़े की आवाज से चिंगराजपारा गूंज रहा है. नोटिस मिलने से घबराये लोग अपने मकान दुकाने खुद से तोड़ रहे, नगर निगम ने सड़क चौड़ी करने जद मे आ रहे चार सौ को नोटिस दिया है. इससे पहले अतिक्रमण हटाने लिगिंयाडीह मे बड़ी कार्यवाई की गई थी.

Advertisement

सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण को स्थानीय लोग और व्यापारी अपने स्तर पर ही हटा रहे हैं। मकान दुकान पर चलाते ड्रील मशीन और हथोड़े की मार की गूंज चिंगराजपारा इलाके मे सुनाई दे रही. नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो यहां सड़क की चौड़ाई मापी गई। रपटा से सब्जी मंडी होते अपोलो हॉस्पिटल से कुछ पहले सड़क की चौड़ाई 80 फीट निर्धारित है।

Advertisement

ऐसे में जिन लोगों के निर्माण सड़़क सीमा में है,आयुक्त के आदेश पर उनको नोटिस दिए गए। इनकी संख्या चार सौ है. साथ मे ही निगम की टीम ने मौके पर डिमार्केशन भी किया। स्थानीय गन्धर्व ने कहा खुद से सम्भल कर तोड़ रहे, सरकारी अमला टूट पड़ा तो बहुत नुकसान होगा. सड़क के सेंटर से 35 फ़ीट नापकर कब्ज़ा मुक्त कर रहे है. प्रभावितो को उम्मीद है की निवेदन पर सड़क की चौडाई 70 फ़ीट किया जायेगा.

यह इलाका जोन क्रमांक7 मे आता है. कमीशनर प्रवीण शर्मा ने बताया भविष्य के लिए सीलिंग किया जा रहा है. बढ़ रही आबादी और जरूरत के हिसाब से अपोलो हॉस्पिटल होकर सीपत मुख्य मार्ग से बाधा रहित अवगमन के लिए 80 फ़ीट निर्धारित किया है, इसे बहुत ज्यादा नुकसान होने से स्थानीय लोगो के निवेदन पर ड्रेन टू ड्रेन 70 फ़ीट करने पर सहमति बन सकती है.

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाई इस इलाके मे पिछलेमहीने किया था. यह उस सड़क से जोड़ने का दूसरा चरण है. निगम अधिकारियो का दावा है इसके बन जाने के बाद शहर के शानदार सड़को मे अरपापार की गिनती होगी.

Related Articles

Back to top button