दुर्ग

7.88 करोड़ के मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 करोड़ 88 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई भिलाई स्टील प्लांट में उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे, जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित कुल 62 हजार 422 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। इसके अलावा 62 किलो से अधिक अफीम डोडा और डोडा बुक्की भी बरामद की गई थी। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई थी।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में पर्यावरण विभाग और अन्य संबंधित विभागों की अनुमति के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 प्लांट में इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयीन और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, बिक्री या सेवन से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button