छत्तीसगढ़

VIDEO : फ्लाई ओवर पर बना डिवाइडर, बन रहा हादसे का कारण..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – एसबीआर कॉलेज के सामने फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त डिवाइडर से टकराकर कार पलट गयी, कार चालक को गंभीर चोट आई है. जिसे आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

तिफरा की ओर से एसबीआर कॉलेज उतरते वक्त फ्लावर ओवर मैं बना यह डिवाइडर नजर नहीं आता, ना ही डिवाइडर में किसी भी प्रकार का संकेतक लगाया गया है. जिसके कारण अब तक दो दर्जन से अधिक एक्सीडेंट यहां हो चुके हैं.

Advertisement

डिवाइडर की वजह से हो रहा एक्सीडेंट :- जिस जगह पर डिवाइडर बनाया गया है, उसके कारण इस स्थान पर दो दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं. इस डिवाइडर को हटाने के लिए मांग भी की गई लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है.

ब्लैक स्पॉट बना फ्लाईओवर :- फ्लावर का यह स्थान ब्लैक स्पॉट का रूप ले चुका है. जिम्मेदार विभाग के द्वारा यहां सुरक्षा के कोई भी उपाय नहीं किए गए है.फ्लाई ओवर पर बना यह डिवाइडर रात के समय नजर नहीं आता.जिसकी वजह से हादसे हो रहे है

Related Articles

Back to top button