छत्तीसगढ़

चुनाव में बटवाने एमपी से मंगाई थी शराब, ACCU व कोटा पुलिस ने पकड़ा, 35 पेटी शराब के साथ 5 गिरफ्तार..

आशीष मौर्य / जयेंद्र गोले : कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहारखार के पास घेराबंदी कर 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक जब्त शराब मध्यप्रदेश से मंगाई गई है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी नितीन जायसवाल ने पुलिस को बताया कि पकड़ी गई शराब बलौदाबाजार-भाटापारा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो, मारूति अर्टिगा जब्त की है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत् कार्रवाई की गई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button