एमसीबी

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को….

Advertisement

Advertisement

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के सफल मार्गदर्शन में 14 अगस्त 2024 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया जाना है। खेल अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड का आयोजन 14 अगस्त को प्रातः 6ः00 बजे भगत सिंह तिराहा, बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर जिला स्तरीय ध्वजारोहण स्थल आमाखेरवा खेल मैदान मनेंद्रगढ़ में संपन्न होगी। स्वतंत्रता दौड में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, मीडिया, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एमसीबी, प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वच्छता, चुना मार्किंग एवं जलपान के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमसीबी तथा दौड़ सम्पन्न कराने के लिए उत्तरा चेलकर, विनोद जायसवाल, श्रीमती मीना प्रजापति, किशोर दास, पी.एस. टोप्पो, आर. डी. बोले, शिव कुमार चौधरी, रणधीर ठाकुर, केमेंद्र साहू, सुमित जायसवाल, अनीता साहू फोनेश्वर साहू निलेश खलखो तथा गजेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है।


छ्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात। चिरमिरी बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक बढ़ाने की मांग

एमसीबी/ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में मुलाकात की है।श्री जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की जनसुविधाएँ से जुड़ी माँगो पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को चिरमिरी नागपुर हाल्ट नवीन रेल लाइन निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश की राशि प्रदान करने की जानकारी प्रदान की और जल्द से जल्द निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने की बात कही। इस दौरान श्री जायसवाल ने बिलासपुर -चिरमिरी-बिलासपुर ट्रेन नम्बर 18257-18258 जो कई दशकों से बिना विस्तार हुए संचालित है को दुर्ग जंक्शन या गोंदिया जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग रखी है। वर्तमान में नवगठित जिला मनेंद्रगढ़ के लोगों को राजधानी तक पहुँचने के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस ट्रेन के दुर्ग तक जाने से राजधानी तक सीधी पहुंच मिलेगी। इसी तरह से एक अन्य मांग में स्वास्थ्य मंत्री ने शहडोल-नागपुर जंक्शन-शहडोल ट्रेन नंबर 11201-11202 को चिरमिरी से संचालित किए जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को कटनी, जबलपुर और नागपुर से सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया है की सभी मांगो पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button