एमसीबी
हाथियों ने ग्रामीण पर किया हमला, हुई मौत….

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल में हाथियों के दल ने एक ग्रामीण की जान ले ली। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, केल्हारी वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें एक शावक भी शामिल है। बीती रात इस दल ने ग्राम पंचायत कछौड़ में जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान गांव के ही धीरज लाल पर हाथी ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों का यह दल बिहारपुर वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। इस पर विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है और दल की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।




