छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा, कई बच्चे घायल….अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पूटपुरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 6वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल छात्र छात्राएं अभी खतरे से बाहर हैं।

Advertisement

नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुटपुरा का सरकारी स्कूल का भवन पुराना हो गया है इसके बाद भी स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी मरम्मत नहीं की गई थी।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक कक्षा छठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के सिर पर छत का प्लास्टर गिरा उसके बाद अफरा तफरी मच गई। शिक्षकों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चों में पूनम राठौर पिता एवरेश राठौर, शिक्षा यादव पिता महेश यादव, प्रियंका राठौर पिता प्रीतम राठौर, मानवी राठौर पिता राजकुमार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button