देश

महाराष्ट्र में बीच चुनाव में कांग्रेस ने ठोका CM पद पर दावा..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले उद्धव ठाकरे ने मांग की थी कि महाविकास अघाड़ी को पहले ही सीएम फेस पर फैसला कर लेना चाहिए। तब कांग्रेस और शरद पवार का कहना था कि फिलहाल एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए और इस पर बाद में फैसला होगा।

Advertisement

इस तरह उद्धव ठाकरे की दावेदारी को किनारे लगा दिया गया था, लेकिन कांग्रेस लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने बीच चुनाव में सीएम पद अपनी पार्टी का अधिकार बताया है। इससे नया विवाद खड़ा हो सकता है। पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमारा भरोसा है कि महाविकास अघाड़ी को चुनाव में जीत मिलेगी और अगला सीएम अब कांग्रेस से होगा।

Advertisement

पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे से आरएसएस के सीनियर नेता संपर्क किया था और भाजपा में आने को कहा था। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस ही रहूंगा और इस बार चुनाव के बाद हमारा ही मुख्यमंत्री बनेगा।

अब पृथ्वीराज चव्हाण के सीएम पद पर कांग्रेस के दावे वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट का भी रिएक्शन आ सकता है। खासतौर पर चुनाव के बीच पृथ्वीराज च्वाहण का ऐसा दावा करना गठबंधन में नई बहस शुरू कर सकता है। पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी माना कि उन्हें दक्षिण कराड़ सीट पर टाइट फाइट मिल रही है। यहां से भाजपा के अतुल भोसले मुकाबले में हैं, जिनका कहना है कि यदि वह चुनाव जीते तो क्षेत्र के लिए ज्यादा फंड लाएंगे।

Related Articles

Back to top button