देश

कांग्रेस का घोषणापत्र आज, युवाओं, किसानों  पर पार्टी का जोर..

Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र शुक्रवार को जारी किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसे जारी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

घोषणापत्र में कांग्रेस के ‘पांच न्याय’ या न्याय के पांच स्तंभों पर जोर देगी। इनमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, भागीदारी न्याय शामिल हैं।

Advertisement

लोकसभा चुनावों के लिए लोगों को दी गई गारंटियों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पहली बार कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार का अधिकार देने का भी वादा करेगी।

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव करेगी। सरकारी भर्ती में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी।

कांग्रेस अपने घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी, जातिवार जनगणना कराने का वादा कर सकती है। हाशिए पर रहने वाले वर्गों को वित्तीय सहायता देने पर भी जोर दिए जाने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button