बिलासपुर

खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका….!

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक आशंका है कि आपसी रंजिश के चलते युवक की पत्थर से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

Advertisement

घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गणेशनगर नयापारा की है, जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गणेशनगर नयापारा निवासी इरफान बघीरा के रूप में हुई है।

मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश के चलते पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button