बिलासपुर

DAV स्कूल बिलासपुर में FITNESS Carnival का भव्य आयोजन, 3000 विद्यार्थियों–अभिभावकों की सहभागिता, खेल-स्वास्थ्य-संस्कार का भव्य संगम

बिलासपुर। DAV स्कूल बिलासपुर द्वारा FITNESS, खेलकूद एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक खेल महोत्सव को इस वर्ष “FITNESS CARNIVAL” के रूप में भव्य और यादगार अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में करीब 3000 विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए, जिसने इसे न केवल एक खेल प्रतियोगिता बल्कि स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक मूल्यों का उत्सव बना दिया।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य के. पार्थिपन ने जानकारी दी कि पिछले तीन सप्ताहों के दौरान विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ने 20 से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना के साथ-साथ नियमित FITNESS को जीवन का हिस्सा बनाना रहा।06 फरवरी 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अभिनव और आकर्षक मार्च पास्ट ने सभी का ध्यान खींचा। दादी और नाती-पोते मार्च पास्ट ने जड़ों से जुड़ाव और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया, स्वस्थ भोजन एवं मोन किचन प्रस्तुति ने पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई। इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण और जंक फूड के दुष्प्रभावों पर संदेश दिया गया। संस्कार क्लब, घुड़सवारी, द्रोणाचार्य समुदाय जैसे मार्च पास्ट ने आयोजन को विविधता और गरिमा प्रदान की।

Advertisement

कार्यक्रम का सबसे भावुक और रोमांचक क्षण तब आया, जब नर्सरी से कक्षा II तक के 900 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की वेशभूषा में देशभक्ति नृत्य एवं मार्शल आर्ट का भव्य प्रदर्शन किया। वहीं 600 अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने “मी एंड मॉम” कार्यक्रम के तहत तिरंगे की वेशभूषा में देशभक्ति प्रस्तुति दी। इसके साथ ही 200 छात्राओं द्वारा लाठी, MMA, योग आधारित आत्मरक्षा प्रदर्शन ने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिश दुहान, CMD, SECL ने दिल्ली में आयोजित DAV राष्ट्रीय खेलों में 50 पदक जीतने वाले 23 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि 2026–2027 में FITNESS, स्वास्थ्य और खेल को स्कूल नीति के रूप में अपनाना अत्यंत सराहनीय पहल है। बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को उन्होंने समय की आवश्यकता बताया।

 

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को कम से कम एक खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे वे नशा, शराब एवं नकारात्मक विचारों से दूर रह सकें। साथ ही दादी कार्यक्रम, इको क्लब, संस्कार क्लब और हेल्थ क्लब की मुक्त कंठ से सराहना की, जो बच्चों को संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

 

DAV प्रबंधन द्वारा सभी पदक विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की गई— Gold ₹6000, Silver ₹5000, Bronze ₹4000, वहीं Gold पदक विजेताओं को अतिरिक्त ₹5000 का विशेष सम्मान भी दिया गया। दो होनहार विद्यार्थियों अभय प्रकाश साहू और आराध्या साहू को DAV राष्ट्रीय खेल 2024–25 में सर्वाधिक Gold पदक प्राप्त करने पर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

 

प्रशंसा स्वरूप CMD हरिश दुहान द्वारा सभी स्टाफ एवं विजेताओं को ₹51,000 का सामूहिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया। अंतर-हाउस प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने Overall Champion और दयानंद हाउस ने Runner-Up का खिताब जीता।

 

कार्यक्रम में जी. श्यामला राव, जनरल मैनेजर (वेलफेयर), SECL ने बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा स्वास्थ्य के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी।
अंत में प्रधानाचार्य के. पार्थिपन ने वर्ष 2026 को FITNESS वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि योग, ध्यान, खेल और स्वास्थ्य को बच्चों व अभिभावकों की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाएगा।कुल मिलाकर FITNESS Carnival न केवल एक खेल आयोजन रहा, बल्कि यह स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त भविष्य की दिशा में DAV बिलासपुर का मजबूत कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button