छत्तीसगढ़बिलासपुर

फिलिस्तीन झंडा मामला: तारबाहर थाना प्रभारी लाइन अटैच, जेपी गुप्ता बने नए टीआई

(आशीष मौर्य के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में फिलिस्तीन का झंडा लगाए जाने के बाद बिलासपुर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह बड़ा कदम उठाया गया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, घटना को लेकर विवाद और आक्रोश फैलने के कारण पुलिस विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की। अब जेपी गुप्ता को तारबाहर थाने का नया टीआई नियुक्त किया गया है।

Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में लगभग पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button