बिलासपुर

व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में दिनदहाड़े 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार में लहसुन-प्याज व्यापारी को रकम बढ़ाने और जल्द अमीर बनाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार में हुई 2.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में बिलासपुर पुलिस ने दुर्ग जिले के केलाबाड़ी निवासी 60 वर्षीय हैदर अली को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
आरोपी

पुलिस के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के रोगदा निवासी व्यापारी को अधिक पैसा दिलाने और जल्दी अमीर बनाने का लालच देकर आरोपियों ने नकदी ठग ली थी। घटना के बाद पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सीडीआर विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

 

Related Articles

Back to top button