पुलिस की बर्बर लाठियों के गरीब की पीठ पर निशान, विरोध में व्यवसायी विधायक निवास पहुंचे.

(दिलीप जगवानी/सतीश साहू) : बिलासपुर – शहर मे ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के नाम पर पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है। बिलासा चौक पर ठेला लगाने वाले एक गरीब फल व्यवसायी युवक की ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने लाठी से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बर्बरता के गहरे निशान युवक के शरीर पर साफ देखे जा सकते हैं। विरोध में पीड़ित युवक के साथी दुकानदार न्याय की गुहार लगाने स्थानीय विधायक के निवास पहुंचे।
शनिचरी बिलासा चौक पर रोजाना की तरह फल व्यवसायी अपना ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम का हवाला देते हुए उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब युवक ने इस जबरिया कार्रवाई और दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो खाकी के रौब में आए एक पुलिसकर्मी ने कानून को हाथ में लेते हुए उस पर लाठी भांजना शुरू कर दिया। पीड़ित ठेला चालक ने बताया बचने के लिए वो दौड़ाकर लाठियाँ बरसाई।गरीब ठेला चालक दिनभर कड़ी धूप में पसीना बहाकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमाने पहुंचा था। जिसे पुलिस कि बर्बरता का शिकार होना पड़ा।
घटना के बाद सहमे और घायल फल व्यवसायी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास जाने के बजाय सीधे स्थानीय विधायक के निवास का रुख किया। घटना से गुस्साए शनिचरी के फल ठेला व्यवसायी युवक के साथ पहुंचे। यहाँ पीड़ित ने शरीर पर पड़े लाठीयों के निशान दिखाते हुए विधायक कि अनुपस्थिति मे मौजूद लोगो को आपबीती सुनाई।



