बीजापुर में माओवादियों की कायराना हरकत: जंगल में प्रेशर IED ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल

बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र धनगोल में एक बार फिर माओवादियों की कायराना हरकत सामने आई है। 13 जुलाई की शाम ग्रामीण जब जंगल में मशरूम (फुटू) संग्रह करने गए थे, तभी माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED में जोरदार धमाका हो गया।
इस विस्फोट में एक नाबालिग बालिका सहित कुल तीन ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों के नाम इस प्रकार हैं:
1. कविता कुड़ियम (उम्र 16 वर्ष)
2. कोरसे संतोष (उम्र 26 वर्ष)
3. चिड़ेम कन्हैया (उम्र 24 वर्ष)
— सभी निवासी ग्राम धनगोल, थाना मद्देड़, जिला बीजापुर।
धमाके से तीनों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों में बेहद सतर्कता से जाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या नजदीकी सुरक्षा कैम्प को दें।




