छत्तीसगढ़

निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने नहीं दी राहत, फिर बढ़ी न्यायिक  रिमांड..

Advertisement

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम मामले में गिरफ्तार निलंबित IAS रानू साहू और पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को आज EOW ने विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 18 जून तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है. अब EOW एक बार फिर इन दोनों से पूछताछ करेगी.

Advertisement

बता दें कि दोनों निलंबित अफसर इससे पहले भी EOW रिमांड पर थे. कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से मना कर दिया है.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. केस की अगली सुनवाई ग्रीष्म कालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button