Uncategorized

कुवरपुर राशन दुकान में चार माह से खाद्यान्न नहीं मिलने कारण उपभोक्ता परेशान

(मुन्ना पांडेय) : सरगुजा – ब्लाक लखनपुर क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न चावल, चना, शक्कर ,नहीं मिलने की चर्चा इन दिनों चारों तरफ़ होने लगी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बनाये गये कुछ राशन दुकानों में कार्डधारी हितग्राहियों को महिनों खाद्यान्न नहीं मिलने से सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं खाद्यान्न नहीं मिलना उपभोक्ताओं को हैरत में डाल दिया है। दूकान संचालकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कार्ड उपभोक्ता खाद्यान्न पाने शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

Advertisement

ग्राम पंचायत कुंवरपुर राशन दुकान से करीब चार महीने से गरीबों को राशन नहीं मिला है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम हसडाड झाडीपुर खास कुंवरपुर के कार्डधारकों को उनके हक के राशन नहीं मिलने से काफी आक्रोशित हैं उपभोक्ताओं और दुकान संचालक के बीच काफी बहस छिड़ गई है। दरअसल महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन दुकान संचालित किया जा रहा था। लेकिन मनमाने तरीके से ईपोश मशीन में कार्ड धारकों का अंगूठा लगवाने के बाद दूकान संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को राशन नही देने से गांव का माहौल गरम हो गया है।

Advertisement

बीते शनिवार की रात करीब 9 बजे कार्डधारी हितग्राहियों तथा दूकान संचालक के दरमियान खाद्यान्न नहीं मिलने के मुद्दे पर जमकर बहस बाजी हुई । दौर बहस का जारी है। ग्राम सरपंच ने मामला शांत कराने के मकसद से बैठ कर राशन बटवाया लेकिन सभी कार्डधारी उपभोक्ता को राशन नही मिलने से पब्लिक संतुष्ट नहीं हुये। राशन नहीं मिलने की कड़ी में ग्राम कटिन्दा लटोरी गुमगराकला बेलदगी सहित दूसरे गांव के राशन दुकानो में भी यही आलम बताई जा रही है। इस अव्यवस्था के लिए खाद्य निरीक्षक की लापरवाही मानी जा रही है।साथ ही विभागीय जिम्मेदार उच्चाधिकारियों के उपर व्यवस्था सुधार नहीं किया जाने का आरोप आम पब्लिक लगा रही है। शिकायत के बाद भी कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आ रहा है। क्षेत्र में शासकीय राशन दुकान से उपभोक्ता को खाद्यान्न नहीं मिलना जटिल समस्या है। बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह
जांच का विषय है। प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों की सुस्त कार्यप्रणाली के वजह से राशन दुकानों में अव्यवस्था पसरी हुई है। यदि सुक्ष्म निष्पक्ष जांच किया जाये तो सच्चाई खुद सामने आ जायेगी।
खाद्य निरीक्षक से मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नहीं होने कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका। बहरहाल ग्राम कुंवरपुर के कार्डधारी हितग्राहियों ने व्यवस्था सुधार किये जाने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है।

Related Articles

Back to top button