देश

संभल हिंसा मामला : एसआईटी ने जामा मस्जिद के प्रमुख जफर अली को किया

पिछले साल नवंबर में हुई संभल हिंसा मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को एसआईटी ने पूछताछ के बाद जामा मस्जिद के प्रमुख (सदर) जफर अली को गिरफ्तार कर लिया है। जफर अली को इससे पहले कई बार नोटिस देकर बुलाया जा चुका है, लेकिन जफर अली हाजिर नहीं हुए थे।

Advertisement

रविवार को एसआईटी संभल में जांच करने पहुंची और जफर अली को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसआईटी ने जफर अली को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसआईटी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। एएसपी श्रीश्चन्द्र ने बताया कि एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर से पूछताछ अभी जारी है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button