Uncategorized

शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

(मुन्ना पाण्डेय) : सरगुजा – दिनांक 28/02/2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छ.ग सामान्य विज्ञान पहेली प्रतियोगिता और छ ग राज्य के 25 वर्षों में वैज्ञानिक क्षेत्र में विकास का सफर विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया ।

Advertisement

इस पहेली प्रतियोगिता में सामान्य विज्ञान से संबंधित प्रश्न किए गए । इस प्रतियोगिता में लालसा सिंह बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर और उनके साथियों कि टीम विजेता रही । जबकि भाषण प्रतियोगिता में संदीप कुमार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम का आकर्षण महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हर्बल होम मेड गुलाल , धूपबत्ती , मॉडल तथा वेस्ट टू बेस्ट के तहत बनाए गए सजावटी वस्तुएं थीं। इस प्रकार कि गतिविधि महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग तथा कल्पना चावला विज्ञान कल्ब द्वारा स्कील डेवलेपमेंट योजना के तहत विद्यार्थियों को सिखाई गई,जिसे सभी ने बहुत सराहा और प्रसंशा की।
इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमति बिन्दु रानी सिंह ने किया । विज्ञान पहेली प्रतियोगिता में जज के रूप में प्रो यादराम करमाकर एवं प्रो ज्योती यादव रहे तथा भाषण प्रतियोगिता में जज के रूप में प्रो. दिलीप कुमार पैंकरा एवं डॉ डीपी साहू उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित जन श्री जे पी साहू , श्री राम सुजान , श्री ईश्वर गुप्ता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस के श्रीवास्तव तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button