देश

कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी….पुलिस ने छात्रों को निकाला बाहर

Advertisement

Advertisement

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में स्थित राम लाल आनंद कॉलेज मोती बाग में पुलिस को बम होने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि स्टाफ को कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल आया था।

डीसीपी साउथ वेस्ट रोहित मीणा के मुताबिक, धमकी भरा यह कॉल गुरुवार सुबह करीब 9:34 बजे आया। डीसीपी ने बताया कि तुरंत, एंबुलेंस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और बम निरोधक टीम (बीडीटी) के साथ पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रों को वहां से निकाला गया। फिलहाल कॉलेज की तलाशी और जांच की जा रही है। हालांकि अबतक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button