देश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले सीएम योगी आदित्यनाथ….मंदिर वहीं बनाया है, 500 सालों का संघर्ष पूरा

Advertisement

Advertisement
Advertisement

अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भावना ऐसी है जिसके लिए शब्द नहीं मिल रहे। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज देश का हर नगर और गांव अयोध्या धाम है, हर मार्ग श्रीरामजन्मभूमि की ओर आ रहा है। हर मन में राम-राम है। रोम-रोम में राम रमे हैं। पूरा राष्ट्र राममय है। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। आज रघुनंदन राघव रामलला सिंहासन पर विराज रहे हैं। आखिर भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। भाव-विभोर कर देने वाले इंतजार में लगभग पांच शताब्दी व्यतीत हो गई।

Advertisement

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व में पहला ऐसा प्रकरण होगा, जिसमें किसी देश के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही देश में अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने सालों और इतने स्तरों तक लड़ाई लड़ी हो। आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई अयोध्या में पुरातन संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण हो रहा है। साथ ही, भविष्य को देखते हुए सभी सुविधाएं भी विकसित हो रही हैं। इस नगरी को पीएम मोदी के प्रेरणा से सोलर सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। यह विश्व के सनातन आस्था वालों, संतों, पर्यटकों आदि के प्रमुख केंद्र के रूप में इसे बनाने के लिए अग्रसर किया जा रहा है। यह लोकआस्था और जनविश्वास का विजय है। भारत के गौरव का पुर्नप्रतिष्ठा है।

उन्होंने कहा कि निश्चित रहिए, प्रभु राम की कृपा से अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियों में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि यहां दीपोत्सव, रामोत्सव और यहां की गलियों में श्री राम के नाम की गूंज सुनाई देगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button