देश

अयोध्या राम मंदिर में पुष्प वर्षा के बीच, जय श्रीराम के नारे लगाती नजर आयी कंगना रणौत….देखिये VIDEO

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : आज अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ। सोशल मीडिया पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से तमाम वीडियोज और तस्वीरें सामने आ रही हैं। एक वीडियो में कंगना रनोट  इतनी खुश दिखीं कि वह जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाती नजर आईं।

Advertisement

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कंगना रनोट भी शामिल हुईं। कंगना एक दिन पहले ही कार्यक्रम में पहुंच गई थीं और राम की नगरी में रामभद्राचार्य से मिलीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में हवन किया और मंदिर की साफ-सफाई की। आज कंगना ने सज-धजकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन से कंगना रनोट बहुत खुश हैं। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ, कंगना अपनी खुशी रोक नहीं पाईं और जोर-जोर से जय श्रीराम का नारा लगाने लगीं। ‘क्वीन’ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से वीडियो शेयर किया है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह कंगना एक्साइटमेंट और खुशी में पूरी श्रद्धा से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “राम आ गए।” कंगना का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कंगना रनोट का लुक है खास

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button