रायपुर

चिटफंड घोटाला : 6 साल से फरार डायरेक्टर को पुणे से रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Advertisement

रायपुर पुलिस को चिटफंड घोटाले के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सांई प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी का 6 साल से फरार चल रहा डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आरोपी शैलेष भोईर साल 2019 से फरार चल रहा था। उस पर लोगों को चिटफंड कंपनी के ज़रिए झूठे लाभ का प्रलोभन देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कंपनी ने निवेशकों को 6.5 साल में दोगुनी राशि लौटाने का वादा किया था। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी और अन्य डायरेक्टर्स फरार हो गए थे।

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी कड़ी में शैलेष भोईर की मौजूदगी पुणे में ट्रेस की गई।

विशेष टीम को एएसपी डी.आर. पोर्ते, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल और डीएसपी संजय सिंह के निर्देशन में पुणे रवाना किया गया था। निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रायपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि इस मामले में कंपनी के अन्य डायरेक्टर्स बाला साहब भापकर, वंदना भापकर और शशांक भापकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण 

  • नाम: शैलेष अमृत भोईर
  • उम्र: 34 साल
  • पता: भोईर आली, केशव नगर नानाई कृपा, चिंचवाड़, जिला पुणे (महाराष्ट्र)

Related Articles

Back to top button