छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। इसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से लेकर नगर निगम आयुक्त और राजस्व विभाग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान कार्यों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं धमतरी, बस्तर, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, कोरबा समेत कई जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए हैं। इसके अलावा भिलाई नगर निगम में नए आयुक्त की भी नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।



